हालांकि, किसी तरह के विवाद की स्थिति में भाजपा जवाब नहीं देगी। भाजपा उन मुद्दों को अपनी बात का कैन्द्र बना सकती है, जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौर के होंगे। खासतौर पर भाजपा, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में आए बिगाड़ और चीज़ों के अभाव को सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों के सामने लाएगी, साथ ही लोगों से सवाल करेगी कि, क्या यह कार्यकाल बेहतर था या विकास का कार्यकाल। मतलब हम अगर दूसरे शब्दों में कहें तो, चुनाव जीतने के लिए भाजपा बड़ा पैतरा खेलने की तैयारी कर रही है। अब देखना यह होगा कि, वह अपने मन की बात को लोगों के दिमाग़ तक पहुंचाने में कितना क़ामयाब होती है। भाजपा ने इस समय के ट्रेंडी सोशल वार्ता करने के माध्यम फेसबुक, व्हाट्स एप और ट्वीटर को उनका अहम किरदार निभाने के लिए सक्रीय कर लिया गया है। यानि साफ है, कि इस बार चुनाव में किसी भी पार्टी की हार जीत के फैसले का बड़ा श्रेय सोशल मीडिया को जाने वाला है।