26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Scindia Health Update: भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट आई, तीन दिन से हैं भर्ती

सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे की रिपोर्ट आई थी पाजिटिव...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 11 Jun 2020, 1:36 PM IST

04.png

नई दिल्ली/भोपाल। कोरोना से संक्रमित भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 15 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार आया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वे अस्पताल में फोन पर बातचीत भी करते हुए नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि वे 15 जून तक डिस्चार्ड भी हो जाएंगे।

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती ज्योतिरादित्य सिंधिया की हालत में गुरुवार को सुधार हुआ है। वे अपनी मां माधवी राजे सिंधिया के साथ मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। तीन दिनों पहले उन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें 15 जून तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को लेकर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को सोमवार शाम को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां में COVID-19 इंफेक्‍शन के लक्षण नहीं दिखे थे। जांच में सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं सिंधिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। थोड़े ही दिनों बाद मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें वे सक्रिय होने वाले हैं। खासबात यह है कि 24 में से 22 उपचुनाव सिंधिया समर्थकों के ही इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है। जल्द ही इन सीटों के उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन के चलते वे सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। पिछले सप्ताह भी वे भोपाल आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा निरस्त हो गया। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता जल्द ही उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं।