10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की इस पूर्व प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा फैसला, विरोध में बीजेपी ने मनाया “काला दिवस”

कांग्रेस की इस पूर्व प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा फैसला, विरोध में बीजेपी ने मनाया "काला दिवस"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:52 PM IST

bjp protest

कांग्रेस की इस पूर्व प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा फैसला, विरोध में बीजेपी ने मनाया "काला दिवस"

भोपालः भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान आज ही के दिन 25 जून, 1975 को 43 साल पहले देश में इमरजेंसी लागू की गई थी। इसी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी देश समेत पूरे प्रदेश में काला दिवस मना रही है। मध्य प्रदेश के हर जिले में भाजपा नेताओं समेत कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के उन दिनों की नाकामी का विरोध कर रहे हैं। साथ ही, आपातकाल में जिन लोगों को जेल बंद कर मीसा लगाई गई थी, जिसेवार उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।

सीएम हाउस पर मुख्य आयोजन

मीसा बंदियों को लेकर प्रदेश स्तर का मुख्य कार्यक्रम शाम को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाना है, जहां केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार मीसा बंदियों का सम्मान करेंगे। इस दिन को लेकर भाजपा की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा गया कि, आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। उसकी ओर से कहा गया कि, तब से ही कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया।

प्रधानमंत्री बोले-'जेलखाना बन गया था देश'

भारत में लगी इमरजेंसी को लेेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में अपने आप को सचेत रखना है तो, इंसान आज का दिन याद कर ले। पीएम ने करांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, सत्ता के मोह में लगाई गई इमरजेंसी के दौरान देश को जेलखाना बना दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि, इमरजेंसी के दौरान एक परिवार के सुख के खातिर संविधान का दुरुपयोग किया गया, इस दौरान न्यायपालिका को भी धमकाया गया। मोदी ने कहा कि आपातकाल के 43 साल पूरे होने के मौके पर ‘काला दिवस’ का आयोजन कांग्रेस की आलोचना करने भर के लिए नहीं बल्कि संविधान पर इसके जोखिम के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कानून को कुचला गया।पीएम मोदी ने यह बात सुबह 8 बजे देश के लोगों को मुखातिब करते हुए रेडियो पर कही।