नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नारायण त्रिपाठीने कहा- कांग्रेस में ना कोई नेतृत्व है और ना ही कोई सोच। मैहर का विकास मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नारायाण त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा ने ही नारायण त्रिपाठी को मनाया है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा- नारायण त्रिपाठी भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे। नारायण त्रिफाटी ने कहा- मैं झाबुआ जाऊंगा और वहां उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करूंगा।