यही कारण है कि डाबी के स्थान पर अब अमल शुक्ला को प्रदेश प्रभारी बनाकर गौरव विश्वकर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा को सौंपी है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस के आफिशियल टि्वटर अकाउंट पर 9 लाख 60 हजार फालोअर हैं, जबकि प्रदेश बीजेपी के 8 लाख 17 हजार फॉलोअर हैं। इस प्रकार कांग्रेस के टि्वटर हैंडल पर बीजेपी के मुकाबले डेढ़ लाख ज्यादा फॉलोअर हैं।