कांग्रेस ने अपनी शिकायत के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर से जुड़ी एक फोटो आयोग को दिया है जिसमें एक महिला पुलिस, ट्राफिक पुलिस और डायल 100 फोटो है। कांग्रेस ने शिकायत में बताया कि इस विज्ञापन को मीडिया में प्रसारित कराया जा रहा है। इसमें सरकार-सरकार में फर्क है, की बात भी कही जा रही है। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एक सितम्बर को नोटिस जारी किया था, जिसमें पार्टी से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा था।