भाजपा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे शिवराज
शिवराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- मोदी सरकार का मूलमंत्र सबका साथ और सबका विकास है। जबकि भाजपा का मूलमंत्र - सर्व स्पर्शी बीजेपी और सर्व व्यापी बीजेपी है। इस सदस्यता अभियान में कोई बूथ शेष नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कश्मीर घाटी, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, सिक्किम,आदि राज्यों पर विशेष फोकस रहेगा।