10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तक का सबसे हाई टैक चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा, ऐसे होगी शुरूआत

- अब तक का सबसे हाई टैक चुनाव लड़ेगी भाजपा - 24 मई को राकेश सिंह के एफबी लॉइव से होगी शुरूआत

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

May 19, 2018

bjp

bjp

भोपाल। भाजपा अब तक का सबसे हाईटैक चुनाव मध्यप्रदेश में लडऩे की तैयारी में है। २४ मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह अपने फेसबुक पैज पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लाइव चर्चा करके इस हाईटैक चुनाव की शुरूआत करने जा रहे हैं।

प्रदेश में लगभग साढ़े 4 करोड़ स्मार्ट फोन यूजर्स है, जबकि बैसिक फोन मिलाने पर यह आंकड़ा सात करोड़ के ऊपर जाता है। पार्टी का लक्ष्य इसमें से 7० फीसदी मोबाइल तक अपने डिजिटल कैंपेन को पहुचाना है। पार्टी ने अपने सभी जिला कार्यालयों को ब्रांड बैंड कनेक्टिविटी के साथ ही इस स्तर पर तैयार करने जा रही है कि वहां के पदाधिकारियों के साथ भोपाल या दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग हो सके।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वीडियो कांफ्रेंसिंग का भरपूर इस्तेमाल इन चुनावों में करने वाले हैं। वे दिल्ली से ही प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियां की बैठके लेने का सिलसिला जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

बड़े नेताओं की सभाओं की होगी लाइव स्ट्रीमिंग-
प्रदेश भाजपा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी के स्टार प्रचारकों की सभाओं की लाइव स्ट्रिमिंग करेगी। भाजपा के फेसबुक, ट्वीटर पैज के साथ ही पार्टी के यू ट्यूब चैनल और पोर्टल पर भी ये सभांए लाइव रहेंगी। इसक साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एप से भी दिल्ली से ही लाइव चुनावी सभाएं भी करेंगे।

इनका पंचायत स्तर तक एलसीडी लगाकर पार्टी सीधा प्रासारण करेगी। पार्टी प्रधानमंत्री की सभाओं की होलोग्राम टेक्नॉलाजी से थ्रीडी लाइव भी करने की तैयारी में है। इससे दर्शकों को मोदी के मंच पर जीवंत होने का अहसास होगा।

हर रोज स्टेंडर्ड बैनर जारी करेगी पार्टी-

पार्टी प्रतिदिन सोशल मीडिया में एक स्टेडंर्ड बैनर जारी करेगी। इसमें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के फोटों के साथ उनका कोई नारा या सरकार की उपलब्धि पर एक कोट हो सकता है। इस स्टेंडर्ड बैनर मंे कोई भी अपनी फोटो पीएम-सीएम के साथ लगाकर उसे सोशल मीडिया पर जारी कर सकेगा। उधर पार्टी के मोबाइल एप-संपर्क सूत्र को अपडेट करके उसमें बड़े नेताआें के दौरों की जानकारी भी जोडऩे का प्रस्ताव है।

सोशल मीडिया पर होगी सबसे बड़ी लड़ाई-
भाजपा इस चुनाव में सोशल मीडिया पर पूरा दमखम लगाने जा रही है। वाट्सएप पर ग्रुप बनाने का पार्टी का काम अंतिम चरण में है। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में २० हजार लोगों को वाट्सएप गु्रप से जोड़ेगी। इस तरह पूरे प्रदेश में ४६ लाख लोग सीधे-सीधे उससे जुड़ जाएंगे।

इस काम के लिए पार्टी हर जिले और मंडल स्तर पर दस-दस सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की टीम बना रही है। इसके साथ ही फैसबुक और ट्वीटर पर भी कांग्रेस को जवाब देने के लिए पार्टी ने पचास से ज्यादा लोगों की एक टीम बनाई है जो राजधानी में बैठकर सोशल मीडिया स्टेटर्जी पर काम करेगी।

फेक्ट फिगर-

- मध्यप्रदेश में लगभग २ करोड़ इंटरनेट यूजर हैं
- देश के लगभग ६ प्रतिशत इंटरनेट यूजर मध्यप्रदेश में हैं

- प्रदेश में लगभग साढे़ ४ करोड़ स्मार्ट फोन हैं
- अगले एक महिने में पार्टी की डिजिटल कैंपेन जमीन पर नजर आने लगेगी

शाह की टैक टीम डालेगी भोपाल में डेरा-
अमित शाह की एक टैक टीम जल्द ही भोपाल में डेरा डालने वाली है। इसके लिए एक बंगले की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय इसे कॉआर्डिनेट कर रहे हैं। यह टीम भोपाल से ही मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट पर काम करेगी।


भाजपा मतदाताओं के घर-घर तो पहुंचेगी ही, लेकिन पार्टी की आईटी टीम का लक्ष्य इससे भी आगे का है। हम प्रदेश के हर मोबाइल फोन तक पहुंचना चाहते हैं। प्रदेश के कुल स्मार्ट फोन में से ७० फीसदी में भी हम अपने प्रचार को पहुंचा देंगे तो हमारे लिए बड़ा प्रचार का माध्यम तैयार हो जाएगा। पाटी उसकी तैयारी में है।

शिवराज डाबी, प्रदेश संयोजक, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग