26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर! फरवरी की इस तारीख को रिलीज होगी दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावती’! नयी डेट का ऐलान

पद्मावती पर मध्यप्रदेश के साथ-साथ कई और राज्यों में बैन लगाया है, लेकिन इसी बीच खबर है की फ़रवरी में रिलीज की जाएगी पद्मावती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Dec 2017, 5:18 PM IST

controversial Movie Padmavati

भोपाल। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती पिछले काफी दिनों से विवादें में घिरी हुई है। ध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में इसको लेकर विरोध पिछले दिनों हो चुका है। मध्यप्रदेश में भोपाल,ग्वालियर सहित कई जिलों में इस फिल्म के पोस्टर तक फाड़ने व सिनेमा घरों के मालिकों को चेतावनी तक दी गई थी।

इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों की भावना को देखते हुए इस फिल्म पर बैन लगा दिया। इसके साथ ही पद्मावती को लेकर मुश्किलें दिन पर दिन और बढ़ती गईं और उप्र सहित कुछ और राज्यों में भी इस फिल्म पर रोक लगा दी गई।

‘पद्मावती’ पर विवाद के बीच फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की नई रिलीज तय कर दी गई है। ‘पद्मावती’ सामने भी आ गई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया और टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के अनुसार पद्मावती की नई रिलीज डेट जो तय की गई है वो है 9 फरवरी 2018 हैं। ज्ञात हो कि पद्मावती में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी लीड किरदार की भूमिका में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ‘पद्मावती’ अगले साल यानि वर्ष 2018 में वेलेंटाइन-डे से ठीक पहले 9 फरवरी को यह फिल्म रिलीज की जा सकती है। हालांकि फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट 1 दिसंबर रखी गई थी, लेकिन ‘पद्मावती’ के विरोध के बाद फिल्म की तारीख टाल दी गई थीं।

इसके बाद खबर आई थी कि पद्मावती 12 जनवरी को रिलीज हो रही है और अब खबर आ रही है कि यह 9 फरवरी को रिलीज होगी। पद्मावती पर विवाद के बाद फिल्म को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश , बिहार समेत कुछ राज्यों में बैन कर दिया गया है।

फिल्म को लेकर कहा गया है कि पद्मावती में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच जो आपत्तीजनक सीन फिल्माएं गए हैं, वो बर्दाश्त के बाहर है। लोगों की यहां तक कहना है कि रियल में अलाउद्दीन खिलजी कभी रानी पद्मावती से कभी मिला ही नहीं था।