26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंधक बनाकर 7वीं क्लास की छात्रा से की ज्यादती

आरोपियों में एक किशोरी सहित दो युवक शामिल हैं। इनमें से एक युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Dec 2017, 4:48 PM IST

rape wiyh 7th class school girl

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी महिलाओं व लड़कियों के लिए लगातार असुरक्षित होती जा रही है। सरकार द्वारा 12 वर्ष से छोटी लड़की के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी दिए जाने को सदन में पास कराने के बावजूद असमाजिक तत्वों में इसका कतई खौफ नहीं दिख रहा है।

इसी के चलते एक बार फिर MP की राजधानी भोपाल को शर्मसार होना पड़ा है। पिछले दिनों लगातार सामने आए रेप के कैसों के बाद एक बार फिर गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक 7वीं क्लास की छात्रा से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में एक किशोरी सहित दो युवक शामिल हैं। इनमें से एक युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।

इस संबंध में शिकायत मिलने पर अजाक पुलिस ने गुरुवार को ज्यादती, पोक्सो एक्ट और एससी,एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अजाक दिनेष जोशी के अनुसार गांधीनगर में रहने वाली 14 साल की किशोरी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी एक सहेली ने उसे करीब एक माह पूर्व अपने घर बुलाया था। जहां पर वह उसको कमरे में बंद करके बाजार चली गई थी।

कमरे में अंदर मौजूद था लड़का :

इस दौरान कमरे में अंदर फास्टफूड का ठेला लगाने वाला सतीश पहले से कमरे में मौजूद था। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। सहेली के आने के बाद वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परंतु डर के कारण यह बात उसने किसी को नहीं बताई। इस बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने एक माह में तीन बार और घर बुलाकर उससे ज्यादती की। इस मामले में उसकी सहेली भी आरोपी की मदद कर रही थी।

दोस्त भी करने लगा छेडखानी :
आरोपी की इस हरकत का पता उसके दोस्त ताहिर खान को लग गया। जो आरोपी के साथ ठेले पर काम करता है। इसके बाद वह भी छात्रा को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। वह छात्रा के साथ आते-जाते समय अश्लील हरकत करता था। परेशान होने पर छात्रा ने घटना के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। साथ ही पिता के साथ अजाक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।