25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / BSP Candidate List : सातवीं लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BSP Candidate List : सातवीं लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BSP की सातवीं सूची जारी, 5 उम्मीदवारों के नामों का किया गया ऐलान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Oct 2023, 4:39 PM IST

BSP Candidate List Release

BSP Candidate List Release : सातवीं लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी राजनीतिक दल प्रदेश की विधानसभा सीटों पर अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी तीसरी लिस्ट के जरिए 30 सीटों पर प्रत्यशी घोषित करने के कुछ देर बाद ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची के जरिए बसपा ने अपने 5 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें मुगावली, चंदेरी, हटा, हरसूद और त्यौंथर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

आपको बता दे कि, बसपा की इस सूची में शनिवार को जिन पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा सीट से मोहन सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा अशोक नगर की ही चंदेरी विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह यादव, दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से भगवान दास चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है, खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट से विजय सिंह उईकें को उतारा है और रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- AAP की तीसरी लिस्ट जारी, भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गजों को मिला टिकट, 30 प्रत्याशी मैदान में उतारे


बसपा की सातवीं लिस्ट में 5 उम्मीदवार

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बसपा अपनी छह लिस्टों के जरिए पहले ही 106 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी थी। अब सातवीं लिस्ट के जरिए पांच और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस तरह बसपा ने अबतक कुल 111 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, अब भी 119 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना बाकी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा की लिस्ट जारी, 92 नामों का ऐलान, इन्हें मिला टिकट