
भोपाल। मध्यप्रदेश में सीबीएसई 12वीं के छात्रों की मेहनत का परिणाम घोषित हो गया है। शुक्रवार दोपहर में यह रिजल्ट घोषित किया गया है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखें जा सकते हैं। इस बार कोरोनाकाल के बाद आए रिजल्ट में 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि 99.67 प्रतिशत छात्राएं और 99.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
कोरोना काल में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थं। इसके बाद यह रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें आंतरिक मूल्याकन को आधार बनाकर रिजल्ट निकाला गया है। देशभर में इस बार 14 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इस बार 12वीं में 99.37 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
ऐसे बनाया रिजल्ट
सीबीएसई ने मूल्यांकन के आधार पर यह रिजल्ट जारी किया है। इसके लिए 30:30:40 का फॉर्मूला बनाया गया था। जिसमें 10वीं-11वीं के फाइनल परिणामों के 30 प्रतिशत वेटेज लिया और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम के 40 प्रतिशत वेटेज को लिया। इसके आधार पर यह रिजल्ट बनाया गया है।
रिजल्ट के पहले रही असमंजस की स्थिति
इससे पहले मध्यप्रदेश के जबलपुर में छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर असमंजस की स्थिति रही। क्योंकि स्टूडेंट्स यह जानना चाहते थे कि किस आधार पर रिजल्ट बनाया गया है। इधर, सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डा. राजेश कुमार चंदेल के मुताबिक बच्चों की तीन साल की परफार्मेंस के आधार पर रिजल्ट बनाया गया है। इसमें 10वीं के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं के 30 प्रतिशत और कक्षा 12वीं के इंटरनल एग्जाम के 40 प्रतिशत अंकों को एकत्र कर रिजल्ट तैयार किया गया है।
ऐसे चेक करें अपने नंबर
Updated on:
30 Jul 2021, 5:35 PM IST
Published on:
30 Jul 2021, 3:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.