
cbse result 2019
भोपाल। सीबीएसई के 12वीं के नतीजों के बाद अब 10वीं के भी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। सीबीएसई ने दसवीं के रिजल्ट जारी करने की भी तैयार कर ली है। 12वीं के रिजल्ट की तरह ही 10वीं के रिजल्ट में भी गोपनीयता रखी जा रही है। कई छात्र एवं अभिभावकों में उत्सुकता तारीखों को लेकर भी है।
CBSE Class 10 Result 2019 का रिजल्ट भी जल्द से जल्द जारी होने वाला है। खास बात यह है कि इस बार सभी रीजन के रिजल्ट एक साथ जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि अजमेर रीजन में तीन राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के साथ दादर नागर हवेली शामिल हैं। अजमेर रीजन में इस बार 1 लाख 44 हजार 127 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनके लिए कुल 784 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 89.1 प्रतिशत लड़कियों और 82.1 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की। रीजन में पिछले साल के मुकाबले परिणाम में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सीबीएसई प्रवक्ता रमा सिंह ने कहा है कि 10वीं के नतीजे भी उस तरह घोषित किए जाएंगे जिस तरह से 12वीं के नतीजे घोषित किेए गए। हालांकि इससे अधिक जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट एक-दो दिन में जारी हो सकता है। सीबीएसई 12वीं की तरह 10वीं का रिजल्ट भी बिना किसी पूर्व सूचना के जारी हो जाएगा।
यह भी है खास
-अजमेर रीजन के राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दादर व नागर हवेली के कुल 1877 स्कूलों ने इस परीक्षा में भाग लिया। कुल 784 सेंटरों में यह परीक्षा हुई।
-इस बार अजमेर रीजन का रिजल्ट 85 प्रतिशत रहा।
-इसमें 89.1 प्रतिशत लड़कियों और 82.1 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की। रीजन में पिछले साल के मुकाबले परिणाम में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
-पिछले साल अजमेर रीजन का परिणाम था 86.40 फीसदी आया था। जिसमें लड़कियों का 90.30 फीसदी तो लड़कों का 83.70 फीसदी रहा था।
Online चेक करें रिजल्ट
CBSE की वेबसाइट पर आप रिजल्ट को आनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स अपनाना होंगी।
-cbseresults.nic.in पर जाएं।
-Secondary School Examination (Class-X) 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड डालें।
-सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।
Published on:
04 May 2019 06:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
