30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह मंत्री अमित शाह कल आ रहे हैं भोपाल, अचानक तय हुआ दौरा, कुछ बड़ा होने वाला है!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अचानक मंगलवार को भोपाल दौरा तय हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jul 2023, 4:57 PM IST

amit shah bhopal tour

गृह मंत्री अमित शाह कल आ रहे हैं भोपाल, अचानक तय हुआ दौरा, कुछ बड़ा होने वाला है!

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व भी खासा एक्टिव हो गया है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र के कई दिग्गज नेता भी लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अचानक कल यानी मंगलवार को भोपाल दौरा तय हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री के अचानक राजधानी दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, बीजेपी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित शाह यहां चुनावी तैयरियों को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक ले सकते हैं।

सामने आए गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के शेड्यूल के अनुसार, वो मंगलवार शाम बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होने जा रही बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए शाम 7.30 बजे वो भोपाल पहुंचेगें और बैठक के बाद रात करीब 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शाह के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम युवक से मारपीट मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एट्री, सीएम शिवराज से पूछा बड़ा सवाल


22 जून का दौरा हुआ था कैंसिल

बता दें कि इससे पहले 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बालाघाट दौरे पर पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण प्लेन लैंडिग में रिस्क के मद्देनजर उनका वो दौरा रद्द कर दिया गया था। बता दें कि, बालाघाट से अमित शाह गौरव यात्रा का शुभारंभ करने वाले थे।

यह भी पढ़ें- सीधी पेशाब कांड पर अभिनेता प्रकाश राज ने RSS को लेकर किया ऐसा पोस्ट, भड़क उठी भाजपा


फिर गर्माया अटकलों का बाजार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में होने वाले बदलाव को लगातार बल मिल रहा है। इससे पहले पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी का जिम्मा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सह चुनाव प्रभारी का प्रभार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मिल चुका है। इसके बाद भूपेंद्र यादव शनिवार रात इंदौर आए थे। इंदौर में यादव ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर भोजन किया था। इसके बाद आज कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद अचानक से अमित शाह का भोपाल दौरा तय हो गया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अचानक से तय हुआ ये कार्यक्रम कई संभावनाओं को जन्म दे रहा है। दरअसल, इन दिनों प्रदेश भाजपा के सगंठन में बदलाव से लेकर सरकार में कैबिनेट विस्तार तक की अटकलें लगाई जा रही हैं।