बिहार में चमकी बुखार की चपेट में आने से अब तक 113 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते सूबे की नीतीश सरकार की तैयारियां विफल होती नज़र आ रही हैं। प्रदेश की जनता में व्यवस्थाओं के अभाव के चलते बेहद गुस्सा भी नज़र आ रहा है। हालांकि, अब तक मध्य प्रदेश में इस जानलेवा बीमारी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने ने सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ मंत्री का कहना है कि, जिस तेजी से ये बुखार फैल रहा है, बिहार के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है, इसीलिए सतर्कता बरतते हुए इस बुखार पर विजयी पाने से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पहले से ही बनाने को कहा गया है।