
श्रम कानून में बड़ा बदलाव : अब मजदूरी का पूरा पैसा न देने वालों पर गिरेगी गाज, जानें आदेश
मध्य प्रदेश में मजदूर वर्ग के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में श्रम कानून को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद अब मध्य प्रदेश में मजदूरी करके आजीविका चलाने वाले वर्ग के हितों का कोई हनन नहीं कर सकेगा।
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में श्रमिकों से काम कराकर उनकी मजदूरी का पैसा नहीं देने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। मजदूरी का पैसा नहीं देने वाले पर श्रम अधिकारी कार्रवाई कर सकेंगे। तय की गई राशि नहीं देने पर भी कार्रवाई का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। सरकार द्वारा तय की गई राशि को काम कराने वालों को देना अनिवार्य होगा। नहीं देने वाले लोगों पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नियम का पालन कराएंगे श्रम अधिकारी
इस संबंध में शासन ने मध्य प्रदेश श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 में संशोधन किया है। मध्य प्रदेश श्रम विधि अधिनियम 2022 लागू किया गया है। इस अधिनियम में उक्त प्रावधान किया गया है। नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी श्रम एवं अधिकारियों को दी गई है।
शराब के नशे में धुत दो युवक सड़क पर उड़ा रहे थे 500 - 500 के नोट, वीडियो वायरल
Published on:
02 Feb 2023 05:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
