भोपालः गर्मियां के सीजन में आम दिनों के मुकाबले पानी की शिद्दत ज्यादा होती है। खासतौर पर दिन में कहीं बाहर से आते समय। उस समय अगर हमें फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी मिल जाए, तो क्या कहने। कई बार तो हम उसे एक ही सांस में पी लेते हैं। अकसर लोग मानते हैं कि, नॉर्मल पानी से प्यास नहीं बुझती, खासकर गर्मी के दिनों में जरा ठंडा पानी ही राहत देता है। हालांकि, इससे फौरी तौर पर आपको राहत मिल जाती है, लेकिन बाद में सेहत को काफी लंबा नुकसान पहुंच सकता है। जी हां, कई बार हम बस अपनी सेहत को ताक पर रख देते हैं और हमें पता तक नहीं चलता। ठंडा पानी पीना भी हमारी सेहत के लिए कुछ ऐसा ही है, कि हमें लगता है कि, इससे हमारी प्यास बुझी साथ ही शरीर में ठंडक पहुंची, लेकिन हकीकत में हमारे शरीर को क्या नुकसान पहुंचते हैं, आइये जाने।