
यहां आओगे तो दूर हो जाएगी गरीबी, जानिये कैसे स्कूल में दूर कर रहे थे गरीबी
भोपाल. राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां स्थित एक क्रिश्चियन स्कूल में कई हिंदू युवक-युवतियों का धर्मांतरण किया जा रहा था, कि ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंचते ही स्कूल संचालक फरार हो गया, वहीं मौजूद लोग केवल प्रार्थना कराने की बात कहकर पल्ला झाडऩे लगे, हद तो तब नजर आई जब कुछ युवतियां ये तक कहती नजर आई कि कोई अच्छी बात बता रहा है, तो इसमें बुराई क्या है।
जानकारी के अनुसार भोपाल में बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में गरीबी दूर करने का लालच देकर हिंदूओं को कनवर्ड किया जा रहा था, यहां कई युवक युवतियों को बुलाकर उनसे प्रार्थना कराई जा रही थी, इस दौरान उनसे ये भी कहा जा रहा था कि यीशु की शरण में आने से तुम्हारे जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे, हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपनाओगे तो गरीबी भी दूर हो जाएगी, इस बारे में पुलिस को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना देने के बाद हंगामा मच गया, पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां वाकई में धर्मांतरण किया जा रहा था, ऐसे में मौका पाकर स्कूल संचालक मैनेस मैथ्यूज फरार हो गया, लेकिन पुलिस चार लोगों को पकड़ लाई है।
टीआई डीपी सिंह से मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी महेंद्र नाथ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्मांतरण करवाया जा रहा है, उन्होंने बताया था कि यहां हिंदूओं को क्रिश्चियन बनाने का काम किया जाता है, ऐसे में जब मौके पर जाकर देखा तो वहां कई हिंदू प्रार्थना करते हुए नजर आए.
यह भी पढ़ें : काले हिरण मामले में कुए का पानी खाली करवा रही पुलिस, बिजली गई तो मंगवाया जनरेटर
इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में राजेश मालवीय, रिद्दिका मालवीय, कामनी जॉन और पॉल पॉलिस को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। यहां हैरान करने वाली बात ये है कि जो राजेश मालवीय लोगों धर्म चेंज करवा रहा था, वह भी पहले मालवीय था, लेकिन उसका भी धर्म बदल दिया गया, अब वह लोगों का धर्म बदलाने का काम कर रहा है।
Published on:
16 May 2022, 8:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.