25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले हिरण मामले में कुए का पानी खाली करवा रही पुलिस, बिजली गई तो मंगवाया जनरेटर

काले हिरण मामले में जो गुनाहगार सामने आए हैं, उनका पुराना रिकार्ड भी सही नहीं था, उनमें से कोई जिलाबदर रह चुका है, तो कोई पहले से शिकारी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 May 2022, 3:26 PM IST

काले हिरण मामले में कुए का पानी खाली करवा रही पुलिस, बिजली गई तो मंगवाया जनरेटर

काले हिरण मामले में कुए का पानी खाली करवा रही पुलिस, बिजली गई तो मंगवाया जनरेटर

गुना. काले हिरण मामले में जो गुनाहगार सामने आए हैं, उनका पुराना रिकार्ड भी सही नहीं था, उनमें से कोई जिलाबदर रह चुका है, तो कोई पहले से शिकारी है, इस मामले में पुलिस-प्रशासन आरोपियों ने आरोपियों पकडऩे से लेकर उनके अवैध निर्माणों को ढहाने तक में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी है, पुलिस ने रविवार सुबह होने से पहले ही चार शिकारियों को ढेर कर दिया, वहीं दो आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं पुलिस बिदौरिया गांव में स्थित एक कुए से पानी खाली करवाने में जुटी है।

सीएम बोले-अपराधियों को नेस्तनाबूद करना मेरा संकल्प
इस मामले में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने भी साफ कह दिया कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था है। अपराधियों को नेस्तनाबूद करना है। करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस और हमेशा क्विक एक्शन हो। अपराध न हो, ऐसी परिस्थिति पैदा करना है। अपराधियों को नहीं छोडऩे का संकल्प है मेरा। शिकारी हों, अवैध शराब बेचने वाले या जुआ सट्टा चलाने वाले हों, इन सबको क्रश कर देना है।

कुए को करवा रहे खाली
मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिसवालों से इंसास छीन ली थी, जिसे आरोपियों द्वारा कुए में फेंकने की जानकारी मिलने पर पुलिस बिंदौरिया में स्थित एक कुए को खाली करवा रही है, इस कुए का पानी पहले मोटर चलाकर निकाला जाने लगा, लेकिन बाद ले बिजली गुल हो जाने के कारण जनरेटर मंगवाना पड़ा, अब जनरेटर से कुए का पानी मोटर चलाकर निकाला जा रहा है, इस दौरान मौके पर ही कई पुलिस अफसर और जवान मौजूद हैं। एडिशनल एसपी सहित एसडीओपी सहित राघोगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कुए का पानी खाली करवाया जा रहा है। वहीं कुछ जवान को भी रायफल खोज निकालने के लिए कुए में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : प्यार की अजब कहानी- प्रेमी को गोद में उठाकर विदेश ले उड़ी प्रेमिका

ये हैं गुना के गुनहगार
जानकारी के अनुसार इस मामले में करीब सात से अधिक आरोपी गुनहगार हैं, इन आरोपियों के पिछले रिकार्ड भी ठीक नहीं हैं, इस मामले में नौशान मेवाती तो मुठभेड़ के दौरान ही मारा गया था, इसके बाद शाहजाद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, इसके बाद रात में भी दो आरोपियों का एनकाउंटर किया गया, इस प्रकार करीब ४ आरोपियों को ढेर कर दिया है, पहीं इस मामले में शिकारियों के साथ गए जिया खान और सोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, ये भी शिकारियों के साथ गए थे। पता चला है कि नौशाद निशानेबाज था, इसी के साथ वह अपनी भतीजी के निकाह में हिरण का गोश्त ही परोसने के चक्कर में शिकार पर गया था, उसके साथ हिरण के गोश का प्लान करने वाला शाहजाद था, जो मुख्य आरोपी है, इनके साथ गुल्ला खान था, बताया जा रहा है कि ये गुंडा प्रवृत्ति का है, ये शिकार पर भी जाता रहता है, इस घटना में शामिल विक्की उर्फ दिलशाद के बारे में बताया जाता है कि ये जिलाबदर रह चुका है, फिलहाल जमानत पर है, वहीं एक बबलू खान नामक आरोपी भी जानवरों के मांस की कटिंग करने में माहिर है। पुलिस ने जिया खान और सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से ही इंसास कुए में फेंकने की जानकारी मिली है।