दरअसल, मध्यप्रदेश साइबर सेल का गाजियाबाद के वीआईपी इलाके में एक फ्लैट है। मध्यप्रदेश के डीजीपी ने सवाल उठाए थे कि आखिरी सरकारी कार्य के लिए पॉश इलाके में फ्लैट किराए पर क्यों लिया गया। आरोप है कि हनी ट्रैप से जुड़ी महिलाओं का भी यहां आना जाना लगा रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीपी ने एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को इस मामले में बुलाकर फटकार भी लगाई। साथ ही इस फ्लैट को खाली भी करवा दिया गया है।