भोपाल। छोटे छोटे पदों पर नौकरी के लिए तमाम क्राइटेरिया निश्चित है तो, देश चलाने जैसे महत्वपूर्ण काम के लिए कोई नियम क्यों नहीं है। पॉलिटिक्स में भी उम्र का बंधन व क्वालिफिकेशन होना चाहिए। यह विडंबना ही है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कोई नियम नहीं है। पद पर रहने का भी समय तय होना चाहिए। एक नेता दो या तीन बार से ज्यादा चुनाव ना लड़ सके, इससे युवाओं को मौका मिलेगा। इन कमियों को दूर करके ही राजनीति का शुद्धिकरण संभव होगा। पत्रिका के महाअभियान 'स्वच्छ करें राजनीतिÓ के संबंध में मंगलवार को पत्रिका कार्यालय में परिचर्चा में युवाओं ने बेबाक राय रखी। इनका कहना था अब जरूरत है युवा, पढ़े लिखे, समझदार लोगों के कदम बढ़ाने की। आम लोगों को जागरूक होने की कि राजनीति गंदी नहीं है, हम और आप इसे और बेहतर बना सकते हैं।