
CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 'कोविड से मरने वालों के परिवार को दी जाएगी 1 लाख रुपए अनुग्रह राशि'
भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की ओर से कहा गया है कि, कोरोना से मरने वालों के परिवार जन को सरकार की ओर से 1 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम बीजेपी विधायक दल की वर्चुअल बैठक के दौरान ये घोषणा की है। सीएम ने विधायकों से ये भी कहा है कि, जल्द ही इस संबंध में नियम तैयार कर लिये जाएंगे। आपको याद हो कि, दो दिन पहले ही सरकार द्वारा कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने का फैसला किया था। इसके बाद अब प्रदेश की आमजन के लिये भी इस तरह का ही फैसला लिया गया है।
सीएम ने किया ट्वीट
सरकारी कर्मचारी की मौत पर परिवार को 5 लाख राहत राशि
राज्य सरकार ने कोविड से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना शुरू की है। योजना के तहत सूबे में कार्यरत शासकीय सेवकों की कोरोना सेृ आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजन को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। इस संबंध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, इसके अलावा, 'मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना भी शुरू की गई है। इसमें दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक पात्र सदस्य को उसी प्रकार के नियोजन में अनुकंपा नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश में ये योजनाएं भी लागू
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना एक मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक लागू रहेगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी।
क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?
सरकारी आंकडों पर गौर करें, तो 30 मार्च 2021 से 19 मई 2021 तक मध्य प्रदेश में काेरोना से 1597 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, सामान्य व्यक्ति की मौत पर परिवार को अनुग्रह राशि देने की अवधि फिलहाल तय नहीं है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना की अवधि को ही मान्य किया जाएगा।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
20 May 2021 10:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
