11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ को लेकर इमरजेंसी मीटिंग, एयरफोर्स को भी रखा है अलर्ट पर

मध्यप्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने की स्थिति की समीक्षा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 29 Aug 2020, 1:09 PM IST

cm1.jpg

,,


भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सेना की तैनाती की जा रही है, वहीं नागपुर स्थिति एयरफोर्स मुख्यालय से भी संपर्क कर अलर्ट रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएस, एसडीआरएफ समेत सभी टीनों को भी अलर्ट रहने को कहा है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए एनडीआरएफ की टीम, गोताखोरों की टीम समेत सभी तैयारियां रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि वे नागपुर स्थित एयरफोर्स मुख्यालय से भी संपर्क में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एयरफोर्स की भी मदद ली जा सकती है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश में प्रमुख नदियों के बढ़ते जल स्तर और बांधों की स्थिति की समीक्षा की। कमिशनर, आईजी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश के अनेक अंचलों में अतिवृष्टि, बाढ़ से निर्मित स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश के सभी बांधों का जल स्तर और कितने बांधों के कितने-कितने गेट खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग सभी बांध इस समय फुल हो गए हैं।

यह डैम खोले

एक नजर

मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

इधर, शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान का दौरा कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सीहोर, रायसेन, सागर अंचल में तेज बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण यह दौरा रद्द हो गया है।