25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / शिवराज बोले सुन राहुल ‘मैं घोषणा मशीन, सचिन रन मशीन और तुम हो फन मशीन’

शिवराज बोले सुन राहुल ‘मैं घोषणा मशीन, सचिन रन मशीन और तुम हो फन मशीन’

बोले मुझे घोषणा मशीन कहा, पर बाबा तुम तो...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Sep 2018, 6:13 PM IST

modi with shivraj

BJP कार्यकर्ता महाकुंभ: शिवराज ने राहुल को बताया फन मशीन

भोपाल। भाजपा ने मंगलवार को राजधानी के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ प्रदेश में चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया। प्रदेश के कोने-कोने से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भाग्यवान हैं कि महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सेवा करने का सौभाग्य मिला है।

ऐसा सौभाग्य मां भारती की सेवा करने वालों और जनता को परिवार मानने वालों को ही मिलता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना गर्व की बात है।

वहीं शिवराज ने राहुल का नाम लिए बिना कहा, कुछ दिन पहले बाबा भी आए थे। हम सोच रहे थे कि बाबा परिपक्व हो गए होंगे। संसद में सारे देश ने देखा कैसे पीएम के गले से लिपट गए, फिर आंखों से क्या हरकत की। वैसी ही हरकत करते वे भोपाल में करते नजर आए। मुझे घोषणा मशीन कहा, पर बाबा तुम तो फन मशीन हो।

अपने भाषण में शुरू में तो शिवराज राहुल को बाबा कहते दिखे, लेकिन फिर अचानक से बोले सुन राहुल मैं घोषणा मशीन, सचिन रन मशीन पर तुम हो फन मशीन।

ये बोले सीएम शिवराज...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी स्पीच भारत माता की जय बोलकर शुरू की। उन्होंने कहा आज दुर्लभ संयोग है कि मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एक साथ इस मंच पर हैं।

गरीबों के लिए लाई आयुष्मान योजना के लिए स्वागत है मोदी जी का। कोई गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा ऐसा संकल्प लेने वाले मोदी जी का अभिनंदन कीजिए।

केंद्रीय करों में पहले राज्यों का 33 हजार करोड़ हमें मिलता था। अब 61 हजार करोड़ हमें मिलता है। 31 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट आपने हमें दिए। 6000 करोड़ बजट के लिए हमें दिए। नेशनल हाइवे के लिए 30 हजार करोड़ मध्यप्रदेश को दिए। हम इसलिए उनका स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने किसान फसल बीमा बनाई।

इसलिए स्वागत करें कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया, इसके बाद उन्होंने योजनाएं गिनवा गिनवा कर कहा क्यों हमें मोदी जी का स्वागत करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी भारत को भगवान के रूप में मिले हैं। भगवान ने यह तय किया है। नीयति ने यह तय किया है कि भारत भाजपा के हाथों ही नंबर 1 राष्ट्र बने। विश्व गुरु बनें। तमाम वरिष्ठ नेताओं की जोडिय़ां गिनवाईं और मोदी-शाह की जोड़ी को अदभुत जोड़ी कहा।

राहुल गांधी पर तंज!...
उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कुछ दिन पहले बाबा भी आए थे।उन्होंने भी दशहरा मैदान में आने की हिम्मत करी। हम सोच रहे थे कि बाबा परिपक्व हो गए होंगे। संसद में सारे देश ने देखा कैसे मोदी जी के गले से लिपट गए फिर आंखों से क्या हरकत की देश ने देखा। वैसी ही हरकत करते वे भोपाल में करते नजर आए।

वो शिवभक्त बनकर आए। विदेश जाते तो वहां क्या करते हो उसके फोटो भी वायरल करें बाबा। कहते हैं हमने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जिसको यह पता नहीं कि मूली कहां पैदा होती है। वो हम पर आरोप लगाते हैं।

मुझे घोषणा मशीन कहा पर बाबा तुम तो फन मशीन हो। घोषणा कौन करता है। जिसके मन में जनता के प्रति संवेदना होती है।

कुछ संकल्प होता है वह घोषणा करता है। मैंने घोषणा की थी कि सरकार बनाऊंगा शानदार सड़कें बनाएंगे। आज घोषणा पूरी की हमने। नर्मदा शिप्रा मिलाएंगे। करके दिखाया। नर्मदा को गंभीर से मिलाया। अब पार्वती और कालीसिंध से मिलाएंगे।

80 लाख हेक्टेयर में सिचांई करके बताएंगे। आप ने क्या किया था बाबा। आपकी सरकार ने क्या किया था। हां सुन राहुल हमने घोषणा की थी 24 घंटे बिजली की, हमने दी। हमने जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों कर्ज किया था। बेटियों को साइकिल दी। गांव की बेटी योजना क्रियान्वित की। 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देने की बात की थी। हमने किया।

हमने दुराचारियों को फांसी देने की बात की थी करके कहा। तुम्हारे जमाने में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे, हमने एक साल में 7 खोल दिए। बच्चों की फीस मामा जमा कराएंगे, करवा रहे हैं। क्या आपकी सरकार गरीबी हटा पाई, पर प्रधानमंत्री जी की योजनाएं कर रही हैं। हम मध्यप्रदेश में मजदूर को मजबूर नहीं रहने देंगे।

हमने जो कहा करके दिखाया। मध्यप्रदेश बीमारू था, हमने विकसित बनाया और इसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। जब मध्प्रदेश विकास कर रहा है, तो विकास पर बहस करने के बजाय कांग्रेस उऊंटपटांग आरोप लगाती है।

ऐसे आरोप लगाकर कार्यकर्ता के धैर्य की परीक्षा मत लो। आप प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हो। मुझे मदारी कहते हेंं। अदालत में मेरे खिलाफ जाते हैं। शिवराज से बदला ले लो, लेकिन प्रदेश की गरीब जनता को परेशान मत करो। संबल जैसी योजनाओं से आपका क्या बैर है।

मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। 2022 तक न्यू इंडिया का निर्माण मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा। मोदी जी के इस सपने को साकार करेंगे।

प्रदेश को 5 साल में समृद्ध मध्यप्रदेश बना देंगे। हमारी सेना तैयार है। सामने वाली सेना में तो सेनापति का ही नहीं पता। वहां कितने सेनापति सब जानते हैं। हम रिकॉर्ड तोड़ विजय प्राप्त करेंगे।
अपना बूथ कैसे मजबूत हो कैसे लोगों को समझाएं। कैसे जन जन तक पहुंचें। रामलाल जी के संदेश को लेकर आगे बढ़ें। चौथी बार सरकार बनाएं।

ये संकल्प दिलाया...
- पार्टी को पूरा समय देंगे।
- अपना बूथ जिताएंगे
- अपने प्रत्याशी को जिताएंगे
- 200 पार विधानसभा की सीटें और 29 सीटें लोकसभा की जिताएंगे।