4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी, रोजाना 500 के ऊपर पहुंच रहें OPD

लगातार बारिश होने के कारण सर्दी और वायरल फीवर के मरीज बढ़ते जा रहें, डेंगू के भी मरीज मिले हैं। नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 5 Sep 2019, 3:06 PM IST

सावधान! वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी, रोजाना 500 के ऊपर पहुंच रही OPD

सावधान! वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी, रोजाना 500 के ऊपर पहुंच रही OPD

भोपाल/औबेदुल्लागंज. लगातार बारिश होने से क्षेत्र में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शासकीय अस्पतालों में हर दिन में 500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या भी पिछले दो माह में बढ़ी है। ब्लाक के हर अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ चुकी है।

MUST READ : 3 दिनों तक मानसून सिस्टम सक्रिय, MP के 22 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सर्दी, खासी, बुखार से पीडि़त

ब्लाक मेडिकल ऑफीसर डॉ.केपी यादव का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों में 90 फीसदी मरीज वायरल फीवर के हैं। यह साधारण वायरल फीवर है। बारिश थमने के बाद जैसे ही धूप निकलेगी, वातावरण से यह वायरल खत्म हो जाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि वायरल फीवर के कारण बुखार 4 से 5 दिनों के बीच रह सकता है। इसमें मरीज सर्दी, खासी, बुखार से पीडि़त हो रहे हैं। बीएमओ ने बताया कि इस दौरान लोगों को एहतियात के तौर पर घर के बाहर का पानी पीने से बचना चाहिए, साथ ही बाहर की कोई चीज न खाकर, घर का पोष्टिक भोजन करना चाहिए।

MUST READ : फटकार के बाद सिंघार ने साधी चुप्पी, सिंधिया बोले- सरकार में हस्तक्षेप नहीं हो

चेताया तो की व्यवस्था

हमने मौके से डॉक्टर केपी यादव को फोन कर पर्ची लाइन में परेशान हो रहे मरीजों की पीड़ा बताई तो उन्होंने कर्मचारी बढ़ाने की बात कही। इस पर डॉ. यादव ने कहा कि वह तत्काल एक अन्य कर्मचारी ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए बैठा देते हैं।

MUST READ : रुपए लेकर जाते और मुंबई से लाते थे सोने की खेप, 6 महीने में 25 बार गए मुंबई, पहुंचाए करोड़ों रुपए

स्टॉफ की कमी मरीजों की आफत

पत्रिका ने ओपीडी के हालत का जायजा लिया तो एक कर्मचारी मरीजों की ओपीडी की पर्ची बना रहा था, जिसमें मरीज बड़ी संख्या में लाइन में खड़े थे। अर्जुननगर के सब्जी विक्रेता शुभम ने बताया कि वह एक घंटे से लाइन में लगे हैं और बुखार से पीडि़त हैं। लोगों का कहना था कि मरीजों की संख्या देखते हुए पर्ची बनाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना चाहिए। इधर अंदर डॉक्टर कक्ष में दो महिला चिकित्सक व एक दंत चिकित्सक वायरल फीयर के मरीज देख रहे थे।