मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सतना, सागर, राजगढ़, शाजापुर, श्यौपुरकला, नौगांव, सिवनी, मलाजखंड में शनिवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। इन शहरों में तापमान साम्य से काफी कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी सुबह से ही शीतलहर चलने से होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन में तापमान में गिरावट आई। इन स्थानों पर न्यूनतन तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई वर्षा के बाद बादल छटने से तापमान में अधिक गिरावट हुई। फिलहाल प्रदेश में कोई भी सिस्टम सक्रीय नहीं है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होने के कारण प्रदेश के तापमान में आगामी एक-दो दिन में तापमान में तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आ सकती है।