दो पॉवर सेंटर नहीं चाहते कमल नाथ ?
सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ भोपाल में दो पॉवर सेंटर नहीं चाहते हैं। कहा जा रहा है कि कमल नाथ अपने समर्थक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कमल नाथ सरकार के कई मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हालांकि जो मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मांग कर रहे हैं वो सिंधिया खेमे के हैं। हाल के दिनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की कमल नाथ सरकार के खिलाफ हमला भी बोला है।