दिग्विजय ने कहा- उपयुक्त व्यक्ति का होगा चयन
तीनों नेताओं की मुलाकात के बाद जब दिग्विजय सिंह बाहर आए तो मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केवल इतना कहा कि मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं लेकिन उपयुक्त नेता को अध्यक्ष बनना चाहिए। वहीं, डॉ गोविंद सिंह ने तो अपनी इच्छा जाहिर कर दी। डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष बनना चाहता हूं लेकिन मुझे बनाएंगे नहीं।