2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीरेंद्र शास्त्री पर गरमाई सियासत, उचक्का कहने पर कांग्रेस निशाने पर, जानें क्या बोले सीएम

Dhirendra Shastri: बागेश्वरधाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा था उचक्का, अब सीएम ने किया पलटवार जानें क्या बोले डॉ. मोहन यादव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 19 Feb 2025, 8:36 AM IST

Dhirendra Shastri

Congress Controversial Statement on Dhirendra Shastri CM Mohan Yadav Defended

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को मंगलवार को कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने उचक्का कह दिया। बोले-उन्हें सनातन के बारे में कुछ पता नहीं है। वे जिस प्रकार की कथा बोल रहे हैं, बचकानी है। ऐसे व्यक्ति को बुंदेलखंडी में उचक्का कहते हैं। कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान के बाद एमपी की सियासत (MP Politics) गरमा गई। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर कांग्रेस नेता के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस (MP Congress) पर पलटवार किया है।

नेता दया का पात्र

कांग्रेस नेताओं के बागेश्वर धाम (Bageshwardham) दरबार में जाने के सवाल पर नायक ने कहा, नेता इतना दया का पात्र है, जहां भीड़ देखता है, उसे लगता है ये हमारे वोट हैं। उनकी सच कहने की क्षमता खत्म हो जाती है। इसी धर्मांधता से प्रेरित हो कर वे भी उनके पास जा रहे हैं। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 23 फरवरी को छतरपुर के गढ़ा में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन को जाएंगे।

स्थिति और बुरी होगी

कांग्रेस नेता के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस इसी की कीमत चुकाएगी। उन्हें साधु-संतों, सनातन व हिंदू भाई-बहनों को लेकर गलत बोलने में मजा आता है। इसलिए वो रसातल में जा रहे हैं। स्थिति और बुरी होगी। बोले महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी माफी मांगे।

ये भी पढ़ें: अश्लील कंटेंट पर सख्ती, देश की पहली याचिका पर एमपी हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल…