14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 बागी नेताओं के कारण हो रहे हैं उपचुनाव इन्हीं से वसूला जाए चुनाव का खर्चा, कांग्रेस ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी। भाजपा ने सभी 25 पूर्व विधायकों को टिकट दिया है इनमें से 14 शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 8 Oct 2020, 12:57 PM IST

25 बागी नेताओं के कारण हो रहे हैं उपचुनाव इन्हीं से वसूला जाए चुनाव का खर्चा, कांग्रेस ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

25 बागी नेताओं के कारण हो रहे हैं उपचुनाव इन्हीं से वसूला जाए चुनाव का खर्चा, कांग्रेस ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

भोपाल. मध्यप्रदेश के उपचुनाव में बागियों को लेकर एक बार फिर से सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता ने हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई है। कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने हाई कोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा कि उपचुनाव में होने वाला खर्च बागियों से वसूला जाए क्योंकि इन्हीं की बगावत के कारण मध्यप्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं। हाई कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है।

भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी 25 लोगों भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि तीन सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं।

याचिका स्वीकार
कांग्रेस ने भाजपा में गए 25 पूर्व विधायकों के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी जो कि स्वीकार कर ली गई है। इस पर पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया कि हमने हाई कोर्ट में याचिका लगाकर मांग की है कि कांग्रेस विधायक भाजपा से 35-35 करोड़ रुपए लेकर भाजपा में शामिल हुए। जिन 25 पूर्व विधायकों के विरुद्ध हमने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी उसे स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा- हमारी हाई कोर्ट से मांग है की प्रत्येक विधानसभा में होने वाले चुनाव में लगभग एक करोड़ रुपए का खर्च आएगा और इसका भगुतान इन पूर्व विधायकों से लिया जाए। क्योंकि यह वही नेता हैं जो विधायकी से इस्तीफा दिए और फिर अब फिर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का पार्षद का कहना है कि 25 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इन 25 करोड़ रुपये की राशि 25 बागियों नेताओं से वसूली जाए।

मार्च में हुआ था सियासी फेरबदल
मध्यप्रदेश की सियासत में मार्च में सियासी फेरबदल हुआ था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 18 विधायक और कांग्रेस से नाराज 4 अन्य विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कमलनाथ की सरकार मध्यप्रदेश में गिर गई थी। जुलाई महीने में कांग्रेस के तीन विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। अब इन सभी नेताों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।