10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवर्णों को लेकर कांग्रेस की नई रणनीति, अब ऐसे करेंगे भाजपा का मुकाबला!

कांग्रेस अध्यक्ष को सवर्ण आंदोलनकारियों ने दिए थे काले झंडे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Sep 2018, 12:25 PM IST

congress will protest against Government for farmer suicide

congress will protest against Government for farmer suicide

भोपाल। चुनाव नजदीक आते ही सपाक्स समाज का विरोध असर दिखाने लगा है। संसद में एससी-एसटी एक्ट का समर्थन करने वाली कांग्रेस का रुख भी बदलने लगा हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि यदि सवर्ण नाराज हैं तो कांग्रेस उनको मनाएगी। कमलनाथ ने मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि सबको न्याय मिलना चाहिए किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग होना भी अनुचित है, जहां इसका दुरुपयोग किया गया है उसका भी विरोध करते हैं। इससे पहले कांग्रेस के नेता एट्रोसिटी एक्ट के मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। कमलनाथ को सोमवार को मुरैना में थे, जहां सवर्ण आंदोलनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। उनके बयान को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इधर, दिग्विजय ने दिया ये भरोसा...
वहीं दूसरी ओर भोपाल के सर्किट हाउस में कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए टिकट के दावेदारों का जमावड़ा लगा रहा।

इस दौरान मेन गेट पर दिग्विजय सिंह खड़े हो गए। यहां एक घंटे में उन्होंने दावेदारों की कतार में खड़े करीब छह सौ दावेदारों को टिकट का आश्वासन दे दिया, लेकिन शर्त भी लगा दी। दिग्विजय ने कहा कि आवेदन फॉर्म में ये लिखना पड़ेगा कि टिकट क्यों दिया जाए। जीत की गारंटी क्या है। दिग्विजय से मिलने पूर्व मंत्री बृजेंद्र राठौर, जसवंत सिंह समेत पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी पहुंचे।

कांग्रेस की पहली सूची में 80 उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिनमें से करीब 40 सीटों पर सिंगल नाम का ही पैनल है। ये चालीस सीटें मौजूदा विधायकों की हैं। 40 विधायकों की फिर से उम्मीदवारी का एेलान पहली सूची में कर दिया जाएगा।

डंडे खाए हैं हमने एक बार तो टिकट चाहिए...
समन्वय समिति ने सर्किट हाउस में सोमवार को नेताओं से वन टू वन चर्चा की। उनसे चुनाव जीतने का आधार पूछा। युवक कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि हमने डंडे खाए हैं एक बार टिकट मिलना चाहिए।

वहीं, कुछ नेताओं को तो मिलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए। यूथ कांग्रेस नेता राशिद खान का कहना है कि वे बुलावे पर आए थे, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।