26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को लिखा, बोले- यहां भी कराएं चुनाव, भीड़ देख भागेगा कोरोना

कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मांग की, कहा- चुनाव से भाग जाता है कोरोना...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 27 Mar 2021, 11:38 AM IST

agar.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को अनोखी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी चुनाव कराना चाहिए, यहां पर भीड़ देखकर कोरोना भाग जाएगा।

आगर मालवा जिले से कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े का यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। पत्र में विपिन वानखेड़े ने तंज कसते हुए मांग की है कि कोरोना से बचने के लिए आगर मालवा, इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश में तेजी से कोरोना फैल रहा है। इस कारण लोगों के मन में फिर से लॉकडाउन का भय फैल गया है। इसलिए क्यों न आगर मालवा, इंदौर, उज्जैन, देवास और पूरे मध्यप्रदेश में भी चुनाव कराए जाएं। इस दौरान बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां कराई जाए और रैली में भारी भीड़ को एकत्र किया जाए। भीड़ को देखकर कोरोना मध्य प्रदेश छोड़कर भाग जाए।

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने इसके लिए एक उदाहरण भी दिया है। पश्चिम बंगाल और जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भारी भरकम भीड़ के साथ रैलियां की जा रही हैं। इससे वहां कोरोना ने जाने से मना क दिया है। वानखेड़े ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री सरकार की गाइडलाइनों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी तरह से वहां कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। जबकि हमारे प्रदेश में त्योहारों के वक्त लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े

मध्यप्रदेश में मार्च माह में अचानक कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। यहां कोरोना की दूसरी लहर घातक रूप में बढ़ रही है। अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। शुक्रवार को ही कोरोना के 2091 नए मामले एक ही दिन में आए हैं। प्रदेश में पिछले साल से लेकर अब तक कोरोना के 2 लाख 84 हजार 265 संक्रमित हो चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि अब तक पूरे प्रदेश में कुल 3,937 लोगों की जान गयी है।

बढ़ रहा है लॉकडाउन

मध्यप्रदेश के तीन जिलों में रविवार को लाकडाउन होना तय किया गया था, इसे बढ़ा दिया गया है। अब विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सौंसर में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में लिया। हालांकि वे शनिवार को भी समीक्षा बैठक में कुछ फैसले ले सकते हैं।

मास्क पहनने की अपील

लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों में रहें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके अलावा त्योहार को भी अपने ही घरों में मनाने की अपील की जा रही है।

पत्रिका.कॉम भी आपसे अपील करता है कि मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने परिवार के साथ रहें।