25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / राजनीतिक वनवास का अंत करने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा दम, फिर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी

राजनीतिक वनवास का अंत करने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा दम, फिर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी

राजनीतिक वनवास का अंत करने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा दम, फिर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:20 PM IST

rahul gandhi

राजनीतिक वनवास का अंत करने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा दम, फिर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी

भोपालः मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक आती जा रही हैं, कांग्रेस अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मेदान में आ चुकी है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने 15 साल के राजनीतिक वनवास को खत्म करके प्रदेश की सत्ता पर कब्ज़ा जमाने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरु कर दी है। इसके लिए खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मौर्चा संभाल रखा है। मंदसौर गोली कांड की बर्सी पर पहली बार प्रदेश दौरे पर आए राहुल उसके बाद प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में तीन दौरे कर चुके हैं। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि, अक्टूबर में राहुल महाकोशल, ग्वालियर और मालवा क्षेत्र में चार दिन के चुनावी दौरे करेंगे।

किसानों की मौत की बरसी पर किया था पहला दौरा

प्रदेश में बहुस्ख्य आबादी नौजवानो की है। राहुल गांधी भी युवाओं का चेहरा कहलाते हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस उन्हें यहां ज्यादा से ज्यादा केश करने की कोशिश कर रही है और राजनीति के जानकारों का मानना है कि, राहुल बहुत हद तक इसमें सफल भी हो रहे हैं। मंदसौर में हुए गोलीकांड में किसानों की मौत की बरसी पर छह जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पहले प्रदेश के दौरे पर आए थे। उन्होंने विधायक औरपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मोटर साइकिल पर रैली करके प्रदेश में काफी प्रशंसा हासलि की थी। वहीं, दूसरी बार राहुल 17 सितंबर को राजधानी भोपाल के दौरे पर आए थे, यहां से उन्होंने चुनावी अभियान का शंखनाद किया था। भोपाल में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनसे सीधे संवाद करने के पहले करीब साढ़े 12 किलोमीटर का रोड शो किया था।

यहां होंगे आगामी दौरे

इसके बाद राहुल गांधी गुज़री 27 और 28 सितंबर को विंध्य क्षेत्र में चुनावी दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभाए, कार्यकर्ता सम्मेलन और कई रोड शो किए। मध्यभारत और विंध्य के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी को महाकोशल, ग्वालियर और मालवा क्षेत्र में ले जाने का चुनावी दौरा तैयार कराने की तैयारी कर रही है। इसकी तैयारियां पर्देश स्तर पर पार्टी ने शुरु भी कर दी हैं। बता दें कि, राहुल गांधी अक्टूबर के महीने की पांच और छह तारीक़ को जबलपुर और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे।

यह होगा कार्यक्रम

आपको बता दें कि, अक्टूबर में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरों के दौरान दोनों ही क्षेत्रों में वह कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ साथ रोड शो भी करेंगे। ग्वालियर में उनका एक सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें उनकी मौजूदगी स्पष्ट कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद राहुल 15 और 16 अक्टूबर को एक बार फिर मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र के मालवा क्षेत्र का दौरा करेंगे। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन में भी राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है।