
कांग्रेसियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, केक भी काटा
भोपाल। कांग्रेसियों ने बुधवार को पीसीसी (PCC) परिसर में आतिशबाजी की और शाम को राजधानी भोपाल के पिपलानी भेल क्षेत्र सुंदरकाण्ड का पाठ किया। वहीं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
वहीं हमीदिया रोड़ स्थित बाल निकेतन में बच्चों के साथ कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन भी मनाया गया। केक (cake) काटकर बच्चों को स्वल्पहार भी कराया गया।
पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जेपी धनोपिया, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, दिनेश गुर्जर, जितेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह परिहार, प्रशांत गुरुदेव, कैलाश बेगवानी, मतीन खान, आशीष शर्मा, सुजीत पांडा, रामराज तिवारी, सावर खान, बंटी शर्मा, वाहिद चौधरी, राहुल बबेले, एल.के. पांडे, महेन्द्र पाराशर, विजय जोशी, रघुनाथ चौरे, विकास पाटीदार, टोनी खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Published on:
21 Jun 2023 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
