
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है. गुरुवार को प्रदेशभर में 19 नए केस मिले. इनमें सबसे ज्यादा 7 केस इंदौर से हैं। प्रदेश में राजधानी भोपाल से 5 केस मिले हैं. प्रदेश में इस समय 150 एक्टिव केस हैं जिनमें से करीब आधे यानी 72 केस भोपाल के ही हैं। इस तरह राजधानी भोपाल कोरोना का नया हाटस्पाट बन गया है.
पिछले 24 घंटों में जो नए मरीज मिले में उनमें इंदौर में 7 मरीज , भोपाल में 5 मरीज , जबलपुर में 3 मरीज - दिसंबर के प्रारंभिक 9 दिन में भोपाल में 59 और इंदौर में 45 मामले सामने आ चुके हैं। बुरी बात यह भी है कि इंदौर में 3 बच्चे भी संक्रमितों में शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में जो नए मरीज मिले में उनमें इंदौर में 7, भोपाल में 5, जबलपुर में 3, उज्जैन में 2 और होशंगाबाद व सिंगरौली में 1.1 केस दर्ज किए गए हैं. 9 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं. राज्य में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 150 है.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यहां वैक्सीन के सेकेंड डोज पर फोकस किया जा रहा है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल में लगातार मिलते केस को लेकर चिंता जता चुके हैं।पिछले 24 घंटों में भोपाल में 5219 कोरोना टेस्ट हुए। इनमें जो पॉजिटिव मिले उनकी कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री पता लगाई जा रही है। भोपाल में 72 एक्टिव केस हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यहां वैक्सीन के सेकेंड डोज पर फोकस किया जा रहा है।
प्रदेश में दिसंबर के शुरुआती दिनों यानि 1 से 9 दिसंबर के बीच कुल 136 केस - प्रदेश में कोरोना को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि ब्रिटेन और कनाडा से लौटे 2 संक्रमित ओमिक्रॉन संदिग्ध हैं. अभी ये दोनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं और इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में दिसंबर के शुरुआती दिनों यानि 1 से 9 दिसंबर के बीच कुल 136 केस आ चुके हैं। इनमें भोपाल और इंदौर जिलों से सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं।
Published on:
10 Dec 2021 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
