30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना, डेंगू के बाद आया ये जानलेवा रोग, 13 साल के बच्चे में हुई पुष्टि

मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे में रोग की पुष्टि हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 19 Nov 2021, 9:52 AM IST

child.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है. प्रदेश में अब डेंगू का प्रकोप चल रहा है. कोरोना और डेंगू के बाद एक और बीमारी पसर रही है जोकि बहुत खतरनाक है. बुरी बात तो यह है कि यह जानलेवा बीमारी बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. 13 साल के एक बच्चे में इस रोग की पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी कुछ सचेत हुए हैं.

कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के बाद प्रदेश में डेंगू बहुत तेजी से पसर रहा है. प्रदेशभर में इसके मरीज बढ़ रहे हैं. ग्वालियर में डेंगू प्रभावितों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ी है. यहां डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं. अन्य शहरों में भी डेंगू के मरीजों में बढ़ौत्तरी हो रही है. इंदौर में तो डेंगू के 22 नए मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर में जांच में 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जीआरएमसी की रिपोर्ट में 61 संदिग्ध मरीजों में से अधिकांश ग्वालियर के रहनेवाले हैं. डेंगू प्रभावितों में 14 मरीज ग्वालियर के हैं. इसके साथ ही मुरैना, भिंड, छतरपुर के भी मरीज सामने आए हैं।

मुरार अस्पताल में 32 में से 6 को डेंगू हुआ है। उधर, इंदौर में भी गुरुवार को 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच डेंगू से पीडि़त एक छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मंडलेश्वर के समीप ग्राम जलूद की छात्रा की डेंगू के कारण मौत हो गई। निजी अस्पताल में दो दिन भर्ती रहने के बाद छात्रा को इंदौर रेफर किया गया था।

Must Read- सावधान! सांस की नली में सूजन बढ़ा रहा ये वायरस

यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा प्रेमचंद कानूडे ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। डेंगू से मौतों के बढ़ते आंकड़े के बीच खतरनाक रोग चिकनगुनिया भी पैर पसार रहा है. सबसे बुरी बात तो यह है कि ये रोग बच्चों को प्रभावित कर रहा है.

Must Read- खतरनाक हुआ डेंगू, नहीं बचे बेड, जमीन पर हो रहा बच्चों का इलाज

हाल ही में प्रदेश में चिकनगुनिया के करीब एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में 13 साल के एक बच्चे में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। चिकनगुनिया से प्रभावित बच्चा सीबी नाका इलाके का रहनेवाला है. डाक्टर्स के अनुसार चिकनगुनिया में बहुत तेज बुखार आता है जोकि दो दिन से 7 दिन तक रह सकता है। बीच बीच में ठंड महसूस होती है। पैर, हाथ, कलाई तथा शरीर के जोड़ों में तेज दर्द होना और सूजन आ जाना भी इसके प्रमुख लक्षण हैं।