मंगलवार को 77 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच में सिर्फ 2 संक्रमित सामने आए हैं। लेकिन शहर के तमाम सरकारी और निजी चिकित्सक इन आंकडों से संतुष्ट नहीं है। डाक्टर्स का कहना है, कोरोना की जांच का अनुपात कम है, इसलिए मरीज कम हैं। वायरल की स्थिति बेकाबू हो रही है। वायरल पीड़ित मरीजों की सैंपलिंग कराई जाए, तो कोरोना के अधिक मरीज सामने आएंगे। क्योंकि ज्यादातर लोग वायरल की आड़ में कोरोना का इलाज ले रहे हैं। जांच कराने से लोग खुद भी कतरा रहे हैं। जबकि खांसी, जुकाम और बुखार के ज्यादातर मरीजों में वही लक्ष्ण हैं, जो कोरोना संक्रमित में होते हैं। फिर यह कैसे माना जाए कि कोरोना संक्रमितों की गिनती कम है।