बता दें कि, भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष ये शिकायत रखी थी कि, कांग्रेस सरकार में उनके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज किए गए। यह सब मामले राजनीति से प्रेरित होकर दर्ज हुए हैं। शिकायत करने वालों में बीजेपी के सांसद, विधायक से लेकर मंत्री तक शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस शिकायत को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग को इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गृह विभाग ने भी तुरंत ही मामलों की जानकारी जुटाने के निर्देंश पुलिस मुख्यालय को दिए हैं। मुख्यालय जानकारी जुटाने के लिए सभी जिलों के एसपी की मदद ले रहा है। प्रदेश के सभी एसपी से ऐसे मामलों की जानकारी मांगी गई है। केस वापस लेने की प्रक्रिया प्रत्याहरण कानून के तहत की जाएगी।