21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / धनतेरस 2017: अपनी राशि अनुसार खरीदें चीजें, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस 2017: अपनी राशि अनुसार खरीदें चीजें, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली एक पांच दिवसीय पर्व है। इस पर्व के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Oct 2017, 7:12 PM IST

deepavali shopping through zodic

भोपाल। धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है और इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन कुबेर की भी पूजा की जाती है। पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता ह।. इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस में 12 घंटे तक सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सात बजे से शाम सात बजकर 11 मिनट तक है। इस योग में आप खरीदारी कर सकेंगे।

17 अक्तूबर को धनतेरस : हिंदू कैलेंडर के मुताबिक धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन यानि दीवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है।

मान्यता है कि इसी दिन भगवान धनवंतरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुंद्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है, ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है। इस साल 17 अक्तूबर को धनतेरस है.।

धनतेरस पर नई चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। यहां तक कुछ जगहों पर मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई किसी भी वस्तु में तेरह गुनी वृद्धि होती है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे।

वहीं जानकारो का यह भी कहना है कि यदि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस पर शॉपिंग करें तो निश्चित रूप से धन्वंतरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जानिये राशि के मुताबिक क्या खरीदना रहेगा आपके लिए शुभ है...

राशि अनुसार खरीदें चीजें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा :
1. मेष : चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

2. वृषभ : कपड़े, चांदी या तांबा का बर्तन खरीदने से बहुत फायदा होगा।

3. मिथुन : सोने के आभूषण, हरे रंग के घरेलू सामान खरीदना अच्छा रहेगा।

4. कर्क : चांदी के आभूषण, सिक्के और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ है।

5. सिंह : तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े और सोने की कोई चीज खरीदें।

6. कन्या : श्री गणेश की मरगज की मूर्ति या सोने के आभूषण जरूर खरीदें।

7. तुला : कपड़े, सौंदर्य-सजावटी सामान और चांदी के सिक्के या सोना खरीदें।

8. वृश्चिक : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के सिक्के या आभूषण खरीदें।

9. धनु : सोने के सिक्के, आभूषण या तांबे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।

10. मकर : वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ है।

11. कुंभ : सौंदर्य प्रसाधन, सोना, फुटवियर खरीदेंं।

12. मीन : आभूषण, बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदें।

किस योग में क्या खरीदें...
काल- सुबह 7.33 बजे तक दवा और खाद्यान्न।

शुभ - सुबह 9.13 बजे तक वाहन, मशीन, कपड़ा, शेयर और घरेलू सामान।

चर- 14.12 बजे तक गाड़ी, गतिमान वस्तु और गैजेट।

लाभ- 15.51 बजे तक लाभ कमाने वाली मशीन, औजार, कंप्यूटर व शेयर।

अमृत- 17.31 बजे तक जेवर, बर्तन, खिलौना, कपड़ा और स्टेशनरी।

काल- 19.11 बजे तक घरेलू सामान।