डेंगू का मच्छर गंदे पानी में नहीं बल्कि साफ पानी में पनपता है। अकसर पॉश कॉलोनियां जहांं गमले बहुतायत में रहते हैं, वहां यह मच्छर ज्यादा होता है। लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। डेंगू के मामले पुराने शहर से ज्यादा मिल रहे हैं। बागमुगलिया, लालघाटी, जुमेराती और मैदामिल इलाके में ज्यादा मरीज मिले हैं। शहर के करीब 11 वार्ड डेंगू का हॉटस्पाट बन रहे हैं। राजधानी के 35 फीसदी केस इन्हीं वार्डों में मिले हैं।