इंदौर. डाक्टर्स, प्रशासन और सरकार बार—बार कह रही है कि कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है पर लोग मान नहीं रहे हैं. दूसरी लहर की भीषण तबाही देखने के बावजूद लोग लापरवाही पर उतर आए हैं. मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो लोग भूल ही चुके हैं, घर में रहना या अनावश्यक बाहर नहीं घूमने जैसे बातें भी अब लोगों को याद नहीं रहीं. ये सभी बातें कभी भी भारी पड़ सकती हैं.