25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगीन मिजाज DEO सस्पेंड : ट्रांसफर के नाम पर महिला टीचर से कहा था- ‘तुम स्मार्ट हो, घर आ जाओ’

ऑडियो में जिला शिक्षा अधिकारी एक महिला शिक्षिका से ट्रांसफर के संबंध में बातचीत करते हुए कुछ ज्यादा ही रंगीन मिजाज हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Oct 2022, 6:54 PM IST

News

रंगीन मिजाज DEO सस्पेंड : ट्रांसफर के नाम पर महिला टीचर से कहा था- 'तुम स्मार्ट हो, घर आ जाओ'

भोपाल. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का एक शिक्षिका से बातचीत दौरान की गई अश्लील बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में जिला शिक्षा अधिकारी एक महिला शिक्षिका से ट्रांसफर के संबंध में बातचीत करते हुए कुछ ज्यादा ही रंगीन मिजाज हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऑडियो के संबंध में जब महिला टीचर द्वारा प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से शिकायत की गई। तो मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री सिसोदिया ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कारर्वाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज की 'संकल्प बैठक' : रामराज की परिकल्पना को साकार करने मंत्रियों और अफसरों को दिलाई शपथ

लाल घेरे में रंगीन मिजाज जिला शिक्षा अदिकारी

जारी हुआ सस्पेंशन लेटर

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में जिला शिक्षा अधिकारी महिला टीचर से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, 'तुम्हें फ्रेंड बनाया है, इकलौती हो, आपसे बात करता हूं। तुम स्मार्ट हो, अच्छी भी लगती हो और बात को भी समझती हो।' यही नहीं डीईओ साहब ने प्यार भरी बातें करते हुए महिला शिक्षिका को घर पर बुलाया। सात ही, बाहर घूमने चलने का भी ऑफर दे दिया। ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने सोमवार को निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक : तीसरी से पांचवी क्लास की छात्राओं के कपड़े उतारकर गंदी हरकत करता है शिक्षक, राज खुला तो हुआ फरार

यहां जलती चिता के पास की गई आतिशबाजी, मनाई गई जोरदार दिवाली, देखें वीडियो