29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी : दो विभागों में निकली कई पदों पर भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

जिला उपभोक्ता विभाद प्रतितोषण आयोग इस संबंध में 31 पदों पर सदस्यों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jul 2023, 4:28 PM IST

Government Job

सरकारी नौकरी : दो विभागों में निकली कई पदों पर भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रायल की ओर से सदस्य पद भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रदेश के जिला उपभोक्ता विभाद प्रतितोषण आयोग इस संबंध में 31 पदों पर सदस्यों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।

संबंधित पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2023 से लेकर 17 अगस्त 2023 के बीच विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि, ये आनलाइन आवेदन फॉर्म सभी वर्गों के लिए निशुल्क रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें- बढ़ने लगा डेंगू का कहर : सामने आए 100 से ज्यादा संक्रमित, 2 लोगों की मौत, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

कुल 31 पदों पर भर्ती

पद का नाम- सदस्य
-अनारक्षित (ओपन) – 20 पद
-आरक्षित महिला (महिला) – 11 पद


भर्ती के लिए योग्यता

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण भर्ती के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक के पास अनुभव भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सीधे और टेढ़े सींग के बीच फंसा था भैंस का बीमा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


इस आयु के आवेदक योग्य माने जाएंगे

इस पद के लिए आवेदक की आयु कम से कम 35 साल होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।


चयन प्रक्रिया

जिला उपभोक्ता आयोग में सदस्य का चयन दो प्रश्नपत्रों वाली लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण भर्ती के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एमपी ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के mp.gov.in क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग