
धनतेरस 2018 पर खास योग: सोम प्रदोष का संयोग - राशि अनुसार खरीददारी देगा खास लाभ!
भोपाल। दीपावली सनातन धर्म वालों का एक प्रमुख त्योहार है, जो पांच दिनों तक चलता है। इसके पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चौदस, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा व पांचवें व आखिरी दिन भाई दूज मनाया जाता हैं।
दीपावली के इस पर्व की शुरूआत धनतेरस पर्व से होती है,इस दिन भगवान धनवतंरी की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ खास चीजों की खरीददारी भी इस दिन शुभ मानी जाती है।
वहीं पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस बार धनतेरस पर खास योग बन रहा है, जिसके चलते ये इस साल बहुत भाग्यशाली माना जा रहा है।
पंडित शर्मा के अनुसार 5 नवंबर को धनतेरस पर सोमवार को हस्तनक्षत्र, सोम प्रदोष का संयोग है। उनका कहना है कि इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी करना शुभ होगा।
धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा है। वहीं ऐसे संयोग में माना जाता है कि यदि राशियों के हिसाब से धनतेरस पर खरीददारी करेंगे तो घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं होगी।
राशि अनुसार करें ये खरीदें, इस बार...
1. मेष राशि - चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना फायदेमंद है।
2. वृषभ राशि - चांदी या ताबें के बर्तन के अलावा चमकीले वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि - सोने के आभूषण, वाहन,केसर, खरीदना खास फायदेमंद रहेगा।
4. कर्क राशि - चांदी के सिक्के या आभूषण और घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना शुभ है।
5. सिंह राशि - कांसे या तांबे के बर्तन,कपड़े और सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।
6. कन्या राशि - गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान या रसोई का सामान खरीदना सर्वोत्तम है।
7. तुला राशि - चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान,सौन्दर्य का सामान या सजावटी सामान खरीदना खास फलदायक रहेगा।
8. वृश्चिक राशि - सोने के आभूषण के अलावा इलैक्ट्राॅनिक उपकरण खरीदना फायदेमंद रहेगा।
9. धनु राशि - सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण या सोने का सामान खरीदना सर्वोत्तम हे।
10. मकर राशि -चांदी के बर्तन, आभूषण या वाहन, कपड़े खरीदना शुभ रहेगा।
11. कुंभ राशि - दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।
12. मीन राशि - चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन और इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।
ये न खरीदें धनतेरस पर... don't buy these things...
1. धनतेरस के दिन शीशे का सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इसका संबंध राहु से माना जाता है और राहु राक्षस के साथ ही नीच ग्रह होता हैं। इसलिए कांच का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
2. इसके अलावा धनतेरस पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना भी वर्जित है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।
3. धनतेरस के दिन किचन में काम आने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला वस्तु, चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता।
धनतेरस-2018, खरीदारी का शुभ मुहूर्त dhanteras Date Time, Dhanteras Puja Vidhi ...
मान्यता के अनुसार धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वन्तरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है।
इस दिन को भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना से जोड़ा जाता है। इनकी पूजा कर धनवान बनाने के लिए प्रार्थना की जाती है। इस साल धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
ऐसे करें पूजा...
- पूजा के लिए सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवान की फोटो स्थापित करें।
- चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें।
- भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
- हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।
Updated on:
04 Nov 2018 01:12 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
