कई लोग चिकित्सक द्वारा बताए समय पर दवाई ही नहीं लेते और अगर डॉक्टर इन लोगों से पूछता है कि, क्या आपने पूरी दवाई अच्छे तरह से ली? तो वह ज्यादातर डर के मारे झूठ बोल देते हैं, जबकि ऐसा करने से आप अपनी ही सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर आप चिकित्सक को दवाई लेने का सही समय और तरीका बताते हैं, तो वो परिस्थितियों के आधार पर दवा का डोज़ कम या ज्यादा कर सकता है, ताकि, आपकी सेहत पर भी कोई बुरा असर ना पड़े।