भोपालः बदलते खानपान और बिगड़ती दिनचर्या के कारण अकसर लोग कई बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं। डाइबिटीज इन्ही में से एक समस्या है जो आजकल लोगों में बहुत आम हो गई है। डाइबिटीज के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये एक ऐसी बीमारी है, जो जीवनभर दवा खाने के बावजूद मरते दम तक साथ रहती है। एक शोध में सामने आया कि, हर दस में से चार लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। पहले ये बीमारी पचास साल से ज्यादा उम्र के हजारों में किसी एक व्यक्ति को होती थी, लेकिन मौजूदा समय के खानपान और वातावरण के बदलाव के चलते ये भी बीमारी किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है।