भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हालही में केन्द्र सरकार की अपील पर लोगों के मनोरंजन के लिए प्रसारित किये जा रहे रामायण सीरियल को लेकर ट्वीट किया। दिग्विजय ने रविवार को किये ट्वीट में कहा कि, राजीव गांधी के अनुरोध पर रामायण सीरियल बनाया गया था। हालांकि, अपने इस ट्वीट के बाद दिग्विजय सिंह खुद ट्रोल हो गए। जहां कई यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की, वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुटकी लेते हुए उनसे पूछा कि, 'किस के अनुरोध पर कोर्ट को बताया गया कि राम रावण युद्ध कभी हुआ ही नहीं और प्रभु श्रीराम काल्पनिक है, केवल आपकी जानकारी के लिए।'