18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Solar Eclipse 2022: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर जरा संभलकर, बिलकुल न करें ये 10 काम

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए.....
2 min read
Google source verification
capture.jpg

Solar Eclipse 2022

भोपाल। कार्तिक माह के अमावस्या 25 अक्टूबर को साल का दूसरा खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसका असर पूरे भारत में पूर्ण रूप से देखने को मिलेगा> यह सूर्य ग्रहण कुल 04 घंटे 03 मिनट का होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। ये मंगलवार ब्रह्ममुहूर्त सुबह 4:42 मिनट से प्रारंभ हो चुका है। इसलिए आज मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर पड़ेगा। भोपाल में ग्रहण का स्पर्श 4:42 मिनट पर होगा और मोक्ष शाम को 5:47 बजे होगा। इसी प्रकार ग्रहण का सूतक सुबह 4:42 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इतना ही नहीं सूतक काल में हमारे दैनिक दिनचर्या के भी कुछ कार्य वर्जित होते हैं। आइए जानते हैं क्या नहीं करना चाहिए....

भूलकर भी ये न करें

-सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद तुलसी के पत्तों को बिल्कुल भी न तोड़ें। यदि आपको तुलसी का प्रयोग करना हैं तो आप सूर्य ग्रहण के सूतक काल से पहले तुलसी के पत्तों को तोड़ सकते हैं।
-सूर्य ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
-सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किसी सुनसान जगह से बिल्कुल भी न गुजरें क्योंकि माना जाता है कि इस समय नकारात्मक शक्तियां अत्यंत प्रभावी हो जाती हैं।
-सूर्य ग्रहण को खाली आंखों से बिल्कुल भी न देखें क्योंकि ऐसा करने पर आपकी आंखें खराब हो सकती हैं।
-सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने का कोई भी काम नहीं करना चाहिए और न हीं किसी भी प्रकार से सूईं धागे का प्रयोग करना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद आपको भूलकर भी कुछ नहीं खाना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण शुरू होने के बाद आपको सोना नहीं चाहिए, हालांकि यह नियम बच्चों, बीमार और वृद्ध लोगों के लिए मान्य नहीं है।
-सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने के बाद किसी भी प्रकार से मांस और शराब का प्रयोग न करें, इससे आपको कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
-सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर किसी भी शुभ काम को प्रारंभ न करें, माना जाता है कि इससे आपको इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।