4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ पर भूलक​र भी न करें ये गलतियां, वरना…

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के अधिकांश हिस्सों में महिलाएं करवा चौथ का व्रत करतीं हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Oct 2017, 7:13 PM IST

never do these things on karwa chauth

भोपाल। इस बार यह व्रत रविवार को यानि 8 अक्टूबर को है। यह देश का सबसे लोकप्रिय व्रत हैं परंतु पिछले कुछ सालों में यह फिल्मी ज्यादा हो गया है। परंतु जानकारों का यह भी मानना है कि कुछ जगह इसके पारंपरिक मूल्यों को महिलाएं भूलने लगीं हैं, यही कारण है कि करवा चौथ का व्रत करने के बाद भी शुभफल प्राप्त नहीं होता।

जी हां, करवा चौथ के व्रत में कुछ सावधानियां भी रखनी होतीं हैं। केवल निर्जल रहना पर्याप्त नहीं है। यह केवल पति नहीं लंबी आयु का व्रत नहीं है बल्कि इसके और भी निहितार्थ हैं। पति की आयु तो इस व्रत का एक अंश मात्र है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कुछ खास बातें भी इस व्रत से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में इस बात को खास तरह से याद रखना चाहिए कि इस दिन क्या करें व क्या न करें...

पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इससे महिलाओं का सौभाग्य भी बढ़ता है। इस व्रत में महिलाएं सुबह 4 बजे उठकर सरगी खाती हैं और दिनभर पानी तक नहीं पीती हैं। कई पति भी पत्नी के साथ यह व्रत करते हैं। महिलाएं चंद्रोदय के समय पूजा की थाली सजाती हैं। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस व्रत में चांद देखने से पहले महिलाएं यदि सास, मां या अन्य किसी बुजुर्ग का अनादर करती हैं तो यह व्रत पूरा नहीं माना जाता है। क्योंकि इस व्रत में पति की कामना के साथ ही बड़े-बुजुर्गों का भी महत्व होता है। इस दिन गौरी मां की पूजा की जाती है। उन्हें हलवे-पूरी का भोग लगाने के बाद यह प्रसाद आदर पूर्वक अपनी सास को देना न भूलें।

इस व्रत के दिन विवाहित महिलाएं चांद देखने से पहले किसी को भी दूध, दही, चावल, सफेद कपड़ा या कोई भी सफेद वस्तु न दें। माना जाता है कि ऐसा करने से चंद्रमा नाराज हो जाते हैं और अशुभ फल देते हैं।

इस दिन गेहूं अथवा चावल के 13 दानें हाथ में लेकर कथा सुननी चाहिए। मिट्टी के करवे में गेहूं, ढक्कन में चीनी एवं उसके ऊपर वस्त्र आदि रखकर सास, जेठानी को देना चाहिए। रात में चंद्रमा उदय होने पर छलनी की ओट में चंद्रमा का दर्शन करके अर्घ्य देने के पश्चात व्रत खोलना शुभप्रद रहता है।

शास्त्रों के अनुसार महाभारत काल में द्रोपदी ने अर्जुन के लिए यह व्रत किया था। वहीं व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है। इस दिन महिलाओं को चाहिए कि वे पूर्ण 16 श्रृंगार करें और अच्छा भोजन खाएं। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है।

इस बार इस तिथि का समापन नौ अक्तूबर को मध्याह्न 2.16 मिनट पर होगा। इस बार चंद्रोदय 8 अक्तूबर को रात्रि 8.10 मिनट पर हो रहा है। वहीं पंडित शर्मा बताते है कि इस बार करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5.54 मिनट से शाम 7.10 मिनट तक शुभ रहेगा।

इस अवधि में शुभ की चौघड़िया एवं सूर्य की होरा रहेगी। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत का समापन किया जाता है। चतुर्थी के देवता भगवान गणेश हैं। इस व्रत में गणेश जी के अलावा शिव-पार्वती, कार्तिकेय और चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।

करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें गिफ्ट:
माना जाता है कि करवा चौथ यानि चतुर्थी का चन्द्र हमेशा कुछ ना कुछ विशेष लेकर आता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखतीं हैं। ऐसे में पति शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें अच्छा सा गिफ्ट देते हैं। पतियों की कोशिश होती है कि कोई ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो उसे सारी जिंदगी याद रहे। पत्नी को पसंद आए और वो सबको दिखा सके कि उसे क्या गिफ्ट मिला है।
पंडित शर्मा का कहना है कि यदि ऐसे में पति राशि के अनुसार यदि अपनी पत्नी को गिफ्ट देते हैं तो यह उनके लिए ज्यादा लाभकारी होगा। साथ ही दाम्पत्य जीवन आनंद से भर जाएगा।

जानिये राशि के अनुसार गिफ्ट:
1. मेष: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गुलाबी रंग की वस्तु या हीरा गिफ्ट करें।
2. वृषभ: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को लाल रंग की वस्तु गिफ्ट करें।
3. मिथुन: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गोल्ड की बनी वस्तु गिफ्ट करें।
4. कर्क: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को नीले रंग की वस्तु गिफ्ट करें।
5. सिंह: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को लाल रंग की वस्तु गिफ्ट करें।
6. कन्या: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को प्रिंटेड या विचित्र रंग की वस्तु गिफ्ट करें।
7. तुला: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को सौन्दर्य की वस्तुएं गिफ्ट करें।
8 वृश्चिक: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गोल्ड, हीरा या वाहन गिफ्ट करें।
9. धनु: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गोल्ड की बनी वस्तु गिफ्ट करें।
10. मकर: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को मोती या उससे बनी वस्तु गिफ्ट करें।
11. कुंभ: इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गोल्ड अथवा नीले या हरे रंग की वस्तु गिफ्ट करें।
12. मीन : इस राशि वाले पति अपनी पत्नी को गोल्ड या मोती गिफ्ट करें।