डाउरी कैलकुलेटर.कॉम
इस वेबसाइट का नाम डाउरी कैलकुलेटर है। इसमें कुंवारे युवा अपनी हैसियत, योग्यता के मुताबिक यह कैलकुलेट कर सकते हैं कि उन्हें आगे होने वाली शादी में कितना दहेज मिलने वाला है। इस साइट पर जाति, वर्तमान प्रोफेशन, मासिक वेतन, शैक्षणिक संस्थान, किस देश में काम करते हैं, कैसा रंग है, कितनी है ऊंचाई। कितनी शादी अब तक हुई और पिता के प्रोफेशन की जानकारी भी डालना होती है। हालांकि, इस साइट पर ब्राह्मण, कायस्थ, भूमिहार, बनिया, रेड्डी, नायर, क्षत्रिय समेत 17 जातियों के कुंवारे लोगों के लिए दहेज की अनुमानित कीमत बताई गई है।